फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के 5 साल बाद शो ‘अलायंस’ में मिले सोहेल खान और पूर्व पत्नी सीमा; अभिनेता ने कहा- कोई भी गलती हुई होगी…

Wed, 08 Jul 2026 10:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sohail Khan Ex Wife Seema Sajdeh IN Reality Show Alliance: सोहेल खान रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर प्रतियाेगी शामिल हुए थे। हाल ही में इस शो में उनकी पूर्व पत्नी सीमा भी नजर आईं। दोनों के तलाक को 5 साल हो चुके हैं। शो पर सोहेल ने सीमा से अपने दिल की बात कह दी। 

विज्ञापन
साेहेल खान और पूर्व पत्नी सीमा - फोटो : इंस्टाग्राम@pinkvillatelly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो ‘अलायंस’ का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है, यहां पर हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। सोहेल खान को भी हाल ही तब बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री ली। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से सीमा के बारे में पूछा, तो अभिनेता ने काफी कुछ पूर्व पत्नी को लेकर कहा। 

कौन सी गलती का सोहेल खान ने जिक्र किया? 

विज्ञापन

शो ‘अलायंस’ के होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा, ‘सीमा को यहां देखकर कैसा लग रहा है? इस सोहेल कहते हैं कि उन्होंने सीमा के साथ अपने जीवन के 25 साल गुजारे हैं, वह एक सुंदर और अच्छे दिल की महिला हैं।’ सोहेल यह भी कहते हैं कि कभी कोई गलती हुई भी होगी तो उनकी तरफ से ही हुई होगी। इस पर सीमा मुस्कुरा देती हैं।  
 


 

Trending Videos

सीमा और सोहेल के बीच बॉन्डिंग देखकर बाकी प्रतियोगी हुए खुश
सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा के बीच शो ‘अलायंस’ में बॉन्डिंग देखकर, दोनों को भावुक होता देखकर बाकी प्रतियोगियों ने तालियां बजाईं। इस एक्स कपल का हौसला बढ़ाया। यह सब देखकर सोहेल खान काफी खुश नजर आए। 

विज्ञापन

शो 'अलायंस' के होस्ट कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट?  
‘अलायंस’ शो की बात करें तो यह एक रियलिटी गेम शो है। इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हर दिन रिश्ते और दोस्ती के आयाम बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में नामी फिल्म और टीवी एक्टर, इंफ्लुएंसर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें