सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आजकल वो फिल्मों से दूर परिवार के साथ ही ज्यादा समय बिताती हैं। सोहा ने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है। उनका कहना है कि किसी अभिनेता से प्यार करना आसान काम नहीं है और इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में काफी बाते कहीं।
सोहा ने एकहा कि मेरी मां ने कहा था, तुम एक अभिनेता से शादी मत करो, इससे तुम्हारी जिंदगी में मुश्किलों बढ़ जाएंगी। सोहा ने कहा कि किसी कलाकार से शादी करने कुछ नुकसान हैं लेकिन कुछ फायदे भी हैं। सोहा ने कहा कि अभिनेता से शादी का फायदा ये है कि उन्हें इस बात से आपके प्रति सहानुभूति होती है कि आपको बहुत सफर करना होता है, देर रात तक काम करते हैं और आपको पर्दे पर लोगों से प्यार और नफरत का दिखावा करना पड़ता है।
वहीं सोहा ने कहा कि किसी अभिनेता से शादी करने का नुकसान भी होता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि आपको अपने साथी की झुंझलाहट का शिकार होना पड़ता है। सोहा मशहूर क्रिकेटर नवाब पटौदी और शर्मिला टेगौर की बेटी हैं।