बॉलीवुड कलाकार बड़े परदे पर दिखने के अलावा रियलिटी शो में भी नजर आते हैं। ऐसे ही सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान को भी एक रियलिटी शो में देखा गया। जी हां सोहा बतौर जज रविवार को खाने के रियलिटी शो किचन सुपरस्टार कॉन्टेस्ट के फिनाले में पहुंची। सोहा से साथ मास्टर सेफ शिप्रा खन्ना भी नजर आईं।
बताया जा रहा है कि अपने प्रतियोगी को हराते हुए कुल 7 कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचे। फिनाले के दौरान शिप्रा ने इन सभी को खाना बनाते समय अच्छे से परखा और उनकी डिश के हिसाब से सलाह भी दी। आखिरी में सभी कंटेस्टेंट की डिश को शिप्रा के साथ सोहा अली खान ने भी चखा। इसके बाद किचन सुपरस्टार कांटेस्ट का खिताब धैर्य ने जीत लिया। इतना ही नहीं खिताब के साथ धैर्य ने 1 लाख रुपए का इनाम भी जीता है।
बात करें सोहा अली खान की फिल्म की तो हाल ही में उन्हें निर्देशक तिग्मांशू धुलिया की फिल्म 'साहेब बीबी गैंगस्टर 3' में देखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, जिमी शेरगिल और माही गिल मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।