फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सड़क किनारे अपनी लैंबॉर्गिनी के बोनट पर चाइनीज खाते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 14 Nov 2021 01:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कार्तिक आर्यन टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। अभिनेता शो पर अपनी आने फिल्म धमाका का प्रमोशन करने पहुंचे। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी एक और फिल्म के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में वह टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। अभिनेता शो पर अपनी आने फिल्म धमाका का प्रमोशन करने पहुंचे। इसी बीच अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कार्तिक की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल, सामने आए इस वीडियो में कार्तिक सड़क किनारे एक ठेले पर चाइनीज खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अपने दोस्त के साथ शहर के एक स्नैक्स कॉर्नर पर चाइनीच का आनंद लेते दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी और कुछ फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, आर्यन ने भी मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान एक्टर डेनिम लुक में बेहद स्टनिंग लग रहे थे।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले आर्यन का यह सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आर्यन ने फूड वैन के सामने अपनी लैंबॉर्गिनी खड़ी की और इसके बाद अपनी महंगी गाड़ी के बोनट पर अपने दोस्त के चाऊमीन का लुत्फ उठाया।

अभिनेता के इस रूप को देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'वह बहुत विनम्र हैं। इतना प्यारा आदमी।' एक अन्य ने कहा, 'ग्रेट एक्टर, जमीन से जुड़ा हुआ है।' वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। 

 

विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

कार्तिक की यह तस्वीरें बिग बॉस 15 के वीकएंड का वार एपिसोड से वापस लौटते समय कैद की गई। वहीं, फिल्म की बात करें तो कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में एक्टर भरोसा 24×7 नाम के चैनल में एक प्राइम-टाइम टेलीविजन न्यूज एंकर अर्जुन पाठक का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर 19 नवंबर को स्ट्रीम होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें