फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: सोशल मीडिया स्टार मेघा ठाकुर का निधन, महज 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 03 Dec 2022 04:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडो-कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
मेघा ठाकुर - फोटो : मेघा ठाकुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडो-कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया है। मेघा ठाकुर बॉडी पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास के संदेश फैलाने के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। उनके फैंस की बीच गम का माहौल है। मेघा ठाकुर के निधन की खबर उनके माता-पिता ने दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

महज 21 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
मेघा ठाकुर की आयु महज 21 साल थी, उनके टिक टॉक पर 93,000 फॉलोअर्स हैं। वे ब्रैम्पटन में रहती थीं। मूल रूप से वे इंदौर की रहने वाली थीं। मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव  रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 101,000 फॉलोअर्स है। 18 नवंबर को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें।

यह भी पढ़ें: Splitsvilla 14: 'मेरा ड्रेसिंग सेंस आपकी सोच से ज्यादा आगे है', उर्फी जावेद ने सनी लियोनी से क्यों कही ऐसी बात
 
विज्ञापन

कब हुई मौत
मेघा ठाकुर के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारे जीवन का उजाला, हमारी दयालु और सबकी देखभाल करने वाली प्यारी बेटी मेघा ठाकुर का अचानक 24 नवंबर को निधन हो गया। वह एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र लड़की थी। उसकी बहुत याद आएगी। मेघा अपने फैंस से बहुत प्यार करती थीं। इस समय हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपकी प्रार्थनाएं मेघा के साथ रहेंगी।'
 

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें