फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अमृता राव ने बताया कैसे पति अनमोल ने किया था लाइव रेडियो पर प्रपोज, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Fri, 12 Nov 2021 08:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल यानी अनमोल सूद ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक लाइव शो के दौरान के अमृता को प्रपोज किया था।
विज्ञापन
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कई खुलासे देखने और सुनने को मिल रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल यानी अनमोल सूद ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक लाइव शो के दौरान के अमृता को प्रपोज किया था। अनमोल ने बताया कि उन्होंने अपने शो कपल ऑफ थिंग्स के नए एपिसोड में उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने अमृता का पसंदीदा गाना बजाते हुए लाइव रेडियो पर उनके सामने प्रस्ताव रखा। 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अमृता और अनमोल ने उस रात को याद किया जब उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज किया था। वह अपने रेडियो शो पर लाइव प्रसारण कर रहे थे और शूटिंग से लौटने के बाद अमृता उस शो को सुन रही थी। उन्होंने कहा, "हम दोस्त थे मगर उस दिन लगा, 'आज मैसेज करूं तो थोड़ा ज्यादा तो नहीं होगा?"

विज्ञापन

अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अमृता ने अनमोल को एक मैसेज कर बताया कि वह उनका शो सुन रही है। इस पर अनमोल ने जवाब देते हुए अभिनेत्री को अगले पांच मिनट तक रेडियो सुनने को कहा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा "मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है, बॉस।" इस बीच अनमोल ने बताया कि, "मुझे लगा गरम है लोहा, मार दो हाथोड़ा।"

अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अनमोल ने अमृता का पसंदीदा गाना चांदनी रात में बजाया। अनमोल ने कहा "माइक ऑन और 'आज की रात अपनी दिल की बात उससे कहने वाला हूं जो सुन रही है इस वक्त'। और इस तरह मैंने अपनी सुंदरी को रेडियो पर लाइव प्रपोज किया।” इसके बाद अनमोल ने कहा कि अगर वह भी ऐसा ही महसूस करती हैम तो उन्हें फोन करें।
विज्ञापन

अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस पर अमृता ने कहा "क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं? उन्होंने मुझे रेडियो पर लाइव प्रपोज किया! पूरा शहर सुन रहा था।” गौरतलब है कि कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अमृता और अनमोल ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। इसके अलावा कपल पिछले साल ही नवंबर में अपने पहले बच्चे वीर के पेरेंट्स बने हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें