इंटरनेट जहां फायदे की चीज है वहीं इससे कुछ नुकसान भी होते हैं। मसलन तकनीक का फायदा उठाकर लोग दूसरों का अकाउंट हैक कर लेते हैं और फिर उन्हें परेशान करते हैं। ताजा मामला तमिल फिल्मों से जुड़ी एक्ट्रेस मैडोना सेबेस्टियन का है।
मैडोना का फेसबुक और ट्टिर अकाउंट हैक हो गया है। जैसे ही मैडोना को इस हैकिंग के बारे में पता चला उन्होंने खुद ही फेसबुक पर अपने फैंस को लिखकर बताया कि जबतक मैं खुद न कहूं की मेरा पेज ठीक हो गया है तब तक जो भी पोस्ट की जाती हैं उसे मेरा पोस्ट न समझा जाए।
हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म 'प्रेमम' से वह चर्चा मे थीं। गौरतलब है कि हाल ही में ऐसा ही वाक्या निर्माता बोनी कपूर के साथ भी हुआ था जहां हैकर ने उनका अकाउंट हैक करके लोगों से पैसों की मांग तक कर डाली थी।