फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा यश की फिल्म का खुमार, धाड़क अंदाज में सुनाया केजीएफ 2 का डायलॉग

Sun, 24 Apr 2022 05:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 इसी क्रम अभिनेत्री की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। हाल ही में पैपराजी ने अभिनेत्री को अपने कैमरे कैद किया है।  

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम अभिनेत्री की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। हाल ही में पैपराजी ने अभिनेत्री को अपने कैमरे कैद किया है।  

सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म में रंग में डूबी नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में शिल्पा शेट्टी यश की ब्लॉक बस्टर फिल्म केजीएफ 2 का एक डॉयलॉग बोलती नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्राउन रंग के आउटफिट में यश का वॉयलेंस वाला डॉयलॉग बोलती दिख रही है।

 

विज्ञापन


वीडियो में शिल्पा कहती हैं वॉयलेंस,वॉयलेंस,वॉयलेंस, आई डोन्ट लाइक वॉयलेंस, बट वॉयलेंस लाइक मी। यह कहते ही एक्ट्रेस ठहाके मारकर हंसने लगती हैं। केजीएफ चैप्टर 2 की बात करें तो यह फिल्म देशभर में काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों में ही 300 करोड़ रुपये कमा लिए है।


फिल्म में यश के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म देशभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में 14 अप्रैल को रिलीज की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें