फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल में कर दिया था बॉलीवुड डेब्यू, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर करना चाहती हैं हिंदी सिनेमा में वापसी

Sat, 23 May 2026 07:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही मे अपने करियर से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलासा किया।

विज्ञापन
स्नेहा उल्लाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने हाल ही में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। साथ ही ऐश्वर्या राय से उनकी तुलना होने पर भी खुलकर चर्चा की। 

मजबूरी में रखा था फिल्मों में कदम

विज्ञापन

अल्फेनियन स्टूडियोज को दिए इंटरव्यू में स्नेहा ने बताया कि जब उन्हें फिल्म का ऑफर मिला, तब वो सिर्फ 17 साल की थीं और हाल ही में कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसी दौरान उनकी मां कैंसर का इलाज करवा रही थीं। घर का माहौल काफी उदास था। ऐसे में उन्होंने ये फिल्म सिर्फ इसलिए साइन की ताकि परिवार का ध्यान थोड़ी देर के लिए उस मुश्किल समय से हट सके।

उन्होंने कहा, ‘मां को घूमना-फिरना बहुत पसंद था, इसलिए मैंने इस ऑफर को हां कह दिया। उस फैसले ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी, चाहे मुझे एक्टिंग में दिलचस्पी थी या नहीं।’

स्नेहा उल्लाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मैंने बहुत कुछ मिस किया
स्नेहा ने यह भी माना कि रातोंरात मिली शोहरत की अपनी कीमत होती है। उन्होंने कहा कि स्टार बनने के बाद उनकी आजादी, कॉलेज लाइफ और टीनएज सब कहीं पीछे छूट गया। उन्होंने कहा, ‘मैं 16 साल की उम्र से सीधे बड़ी हो गई। उस समय समझ नहीं आया, लेकिन अब एहसास होता है कि मैंने बहुत कुछ मिस किया।’ 

स्नेहा उल्लाल - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय से तुलना पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
इसी बातचीत में स्नेहा ने ऐश्वर्या राय बच्चन से होने वाली तुलना पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं, तभी से लोग कहते थे कि दोनों की शक्ल काफी मिलती है। बाद में सलमान खान के साथ डेब्यू करने की वजह से लोगों ने अलग-अलग बातें बनानी शुरू कर दीं, लेकिन मैं उस समय बहुत छोटी थी, इसलिए इन चीजों का मुझ पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- परेश रावल ने फिर छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म! इस शर्त से सहमत नहीं थे एक्टर; क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

स्नेहा उल्लाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा में वापसी करना चाहती हैं एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के बाद स्नेहा ने साउथ फिल्मों में भी काम किया। अब वो धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। स्नेहा का कहना है कि वो इंडस्ट्री में अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहती हैं और अब उन्हें साफ पता है कि वो किस तरह की एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें