अकेलेपन पर की थी पोस्ट
आपको बता दें कि सलमान खान ने कल ही अकेलेपन को लेकर एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपने एब्स फ्लॉन्ट किए थे। इसके एक दिन बाद उनके यहां सांप मिलने की खबर आई है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
ख्याल रहे कि सलमान खान 2025 में फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस साल, सलमान ने रितेश देशमुख की मराठी-हिंदी फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो किया। वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
सलमान खान नयनतारा के साथ एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्देशक वामशी पेडिपल्ली हैं।