पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड की पुरानी फोटो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलाश मुछाल की 2017 की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पलाश पहले भी सगाई कर चुके हैं। ये फोटो इसलिए ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि पलाश ने स्मृति को भी स्टेडियम में घुटने पर बैठकर इसी तरह प्रपोज किया था। हालांकि, इन फोटो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है।
मैरी डि'कोस्टा का नाम भी चर्चा में
कुछ लोग कह रहे हैं कि शादी में आई कोरियोग्राफर मैरी डि'कोस्टा की वजह से विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर मैरी और पलाश की कथित व्हाट्सएप चैट भी वायरल की जा रही है, जिसमें फ्लर्टिंग जैसी बातें हैं। लेकिन इन चैट्स की सच्चाई की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मैरी शादी में डांस परफॉर्मेंस की कोरियोग्राफर थीं।
यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स लौटीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की प्यारी सेल्फी; फैंस ने लुटाया 'वाराणसी' एक्ट्रेस पर प्यार
कोई आधिकारिक बयान नहीं
अभी तक स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल या उनके परिवार की ओर से शादी टलने की असल वजह या आगे की योजना को लेकर कोई नया बयान नहीं आया है। सिर्फ यही कहा गया है कि श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने की
वजह से शादी रोकी गई।
यह भी पढ़ें: 'धरम जी आप हमेशा हमारे साथ...', मुमताज ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि; लिखा इमोशनल नोट