फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bill Gates-Smriti Irani: बिल गेट्स ने खिचड़ी में लगाया तड़का, स्मृति ईरानी ने वीडियो साझा कर कही यह बात

Fri, 03 Mar 2023 07:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के माध्यम से साझा इस वीडियो में देख सकते हैं कि वह बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं।
विज्ञापन
smriti irani-bill gates - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें कंपनी देने के लिए देश की केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी उनके साथ नजर आईं हैं। दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बिल गेट्स को तड़का लगाना सिखा रही हैं। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ ट्विटर पर साझा किया वीडियो
दरअसल,हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के माध्यम से साझा इस वीडियो में देख सकते हैं कि वह बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं। वह उस तड़के को खिचड़ी में मिलाती हैं और उसके बाद बिल गेट्स उसे कटोरे में मिलाने के बाद परोसते हैं। खिचड़ी परोसने के बाद वह उसे टेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्मृति ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-भारत के सुपर फूड और इसके पोशन तत्व को पहचाना, जब बिल गेट्स ने श्री एन खिचड़ी को तड़का लगाया। 

Nawazuddin-Aaliya: पत्नी आलिया के दावे पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मां की संपत्ति पर मेरा कोई हक नहीं
विज्ञापन




बिल गेट्स ने खिचड़ी में लगाया तड़का
बिल गेट्स एक प्रसिद्ध गैर लाभकारी संगठन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा में पोषण अभियान के जरिए से सशक्तिकरण में भाग लिया था। अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देना है। इस वीडियो के अलावा स्मृति ईरानी ने एक और तस्वीर साझा की है,जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है बिल गेट्स के साथ नए भारत में महिलाओं की क्षमता का जश्न मनाया है। 
विज्ञापन


Shraddha Kapoor: श्रद्धा को किया उनके पिता शक्ति कपूर बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश, बेटी पर यूं लुटाया प्यार

यूजर्स ने किए कमेंट
बीजेपी लीडर के इस वीडियो को साझा करने के बाद कई यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आखिरकार खिचड़ी में स्वाद मिला दिया। दूसरे यूजर ने लिखा-यह बहुत अच्छा है।भारत के पारंपरिक शाकाहारी भोजन में पूरी क्षमता है, जिसे दुनिया के सामने पेश किया जाना चाहिए। साथ ही स्मृति ईरानी को एक बेहतरीन होस्ट बताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें