फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेनाओं के प्रमुख ने देखी 'स्काई फोर्स', अक्षय कुमार संग शेयर की तस्वीर

Wed, 22 Jan 2025 07:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : एक्स @rajnathsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं।
विज्ञापन

स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : एक्स @rajnathsingh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देखी 'स्काई फोर्स'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उनके साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान और अन्य अधिकारियों ने भी फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की भी तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट में शेयर किया है।
 
 

स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : एक्स @rajnathsingh
24 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। स्काई फोर्स 1965 के भारत पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत जवाबी हमले की कहानी है। स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर वीर पहाड़िया ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर किरदार है। और मेरी एकमात्र इच्छा है कि यह लक्ष्य फिल्म की तरह काम करे... जब वह फिल्म आई थी, तो इसने 20 साल तक लोगों को सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : एक्स @rajnathsingh
वीर पहाड़िया ने कही ये बात
एएनआई से बातचीत में वीर ने कहा, "मेरी पहली फिल्म 'स्काई फोर्स' पर काम करना काफी भारी था। मेरे लिए एक वास्तविक जीवन के नायक, स्क्वाड्रन लीडर अज्जामदा बोप्पय्या देवय्या की भूमिका निभाना एक बड़ा अवसर और जिम्मेदारी है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायकों में से एक थे, जिसे हमने भारी बाधाओं के बावजूद जीता था। इस कहानी को भविष्य की पीढ़ियों को बताया जाना चाहिए ताकि वे हमारे देश के नायकों द्वारा हमारी स्वतंत्रता के लिए किए गए कार्यों से प्रेरित हो सकें।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें