फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Chaudhary: 'स्काई फोर्स' के बाद आर्यन खान के साथ काम करेंगे मनीष, बोले- 'स्टार किड्स को नेगेटिविटी...'

Fri, 14 Feb 2025 07:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्काई फोर्स में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता मनीष चौधरी ने आर्यन खान और वीर पहाड़िया को लेकर अपनी निजी बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स को बहुत सारी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वीर पहाड़िया- मनीष चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' को फैंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म में वीर पहाड़िया ने भी बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनका डांस 'रंग तेरे' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन पर पेड पीआर करने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले पर स्काई फोर्स में उनके सह-कलाकार मनीष चौधरी ने कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन

वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya
स्टार किड्स को लेकर बोले अभिनेता
इंडिया टुडे से बातचीत में मनीष चौधरी ने बताया कि स्टार किड्स को बहुत सारी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन इन दिनों एक अभिनेता के जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है।

वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वीर पहाड़िया हैं अच्छे अभिनेता
वीर पहाड़िया को लेकर अभिनेता ने कहा कि वह काम में बहुत अच्छा है, एक युवा अभिनेता के तौर पर वह काम में भी दिलचस्पी लेता है। पीआर कैसे काम करता है इस बारे में मुझे ज्यादा समझ नहीं है। मैं उसे व्यक्तिगत तौर पर ही जानता हूं। हम सभी एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए साथ काम कर रहे थे।

शाहरुख खान और बेटा आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्यन खान को लेकर कही ऐसी बात
आर्यन खान के बारे में भी मनीष चौधरी ने बात की। उन्होंने कहा कि वह सुपरस्टार के बेटे हैं, इन बातों से हटकर एक निर्माता के तौर पर सेट पर आए। उन्होंने कहा, "उनके साथ मेरा अनुभव बिल्कुल शानदार रहा है। वह एक बेहतरीन युवा कलाकार हैं। मैं कुछ और युवा निर्देशकों के साथ काम कर रहा हूं और वे सभी बहुत शानदार रहे हैं। उनमें से बहुत से लोग उचित फिल्म शिक्षा लेकर आते हैं, इसलिए वे सेट पर बेहद आत्मविश्वास से भरे होते हैं।"
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
विजय देवरकोंडा की फिल्म में आएंगे नजर
मनीष चौधरी स्काई फोर्स के बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह शो नेटफ्लिक्स पर भी आने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें