फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer Pahariya: 'रणबीर कपूर से कोई सवाल नहीं करता', स्काई फोर्स अभिनेता ने उठाए विरासत और प्रतिभा को लेकर सवाल

Wed, 29 Jan 2025 09:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीर पहाड़िया ने फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं की प्रतिभा और विरासत में मिली प्रसिद्धी को लेकर कुछ सवाल किए हैं। उन्होंने इस दौरान रणबीर कपूर का भी नाम लिया है। 
विज्ञापन
वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर पहाड़िया ने 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म से अभिनेता को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीर एक राजनीतिक परिवार से हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म रिलीज के बाद कुछ मीडिया हाउस से वीर पहाड़िया से बात की है। उन्होंने इस दौरान रणबीर कपूर को लेकर भी कुछ सवाल किए हैं। 
विज्ञापन

रणबीर कपूर के बारे में की बात
लल्लनटॉप सिनेमा से बात करते हुए अपनी प्रतिभा और विरासत को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि या तो आपके पास किसी का सपोर्ट हो या न हो, लोग नहीं देखेंगे कि आपकी विरासत क्या है। रणबीर कपूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर से कोई सवाल नहीं करता, इसलिए मुझे लगता है कि आखिरी में आपकी प्रतिभा ही आपके काम आती है।
 

वीर पहाड़िया-अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हीरो बनने के लिए किया संघर्ष
वीर से पूछा गया कि टिपिकल हीरो का मतलब क्या है। इस पर अभिनेता ने कहा कि हीरो को लेकर लोगों के मन में एक इमेज बनी हुई है कि उसका शरीर और चेहरा कैसा होना चाहिए। वीर ने कहा, मैंने हमेशा अपने काम और अपनी एक्टिंग पर काम किया। इसके बारे में बहुत सारी गलत बातें लिखी गई हैं। लोग कहेंगे, उसके पास यह और वह है, लेकिन मैं अपना संघर्ष जानता हूं।
 

Karan Veer Mehra: क्या चुम दरांग संग रिश्ता ऑफिशियल एक्सेप्ट कर चुके हैं करण वीर मेहरा, तस्वीरों से मिला इशारा

विज्ञापन

स्काई फोर्स को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार के अलावा स्काई फोर्स में सारा अली खान और निमरत कौर भी नजर आईं। खबरों के मुताबिक स्काई फोर्स 120 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिलीज को छह दिन हो चुके हैं। फिल्म अब तक 78.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें