हिंदी सिनेमा जगत में 'ग्रीक गॉड' के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन की की प्रेरणादायक कहानी छठी कक्षा के बच्चे, एक पब्लिकेशंस द्वारा अंकित पाठ्यपुस्तक लाइफ एंड वैल्यूज में पढ़ रहे हैं। इस किताब में ऋतिक की कहानी आत्मविश्वास पर आधारित अध्याय के रूप में शामिल की गई है। ऋतिक जिंदगी कभी बाधाओं से घिरी हुई थी।
hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले ऋतिक कभी हकलाया करते थे। साथ ही वह घुमावदार रीढ़ की हड्डी से भी ग्रस्त रहे। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी की इन चुनौतियों का डटकर सामना किया और आज पूरी दुनिया में वह एक मिसाल हैं। इन दिनों उन
पढ़ें: बेटी सारा के बाद कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार हुए करीना और सैफ, इन तीन संगठनों को दी मदद
Hrithik Roshan
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर बीते दिनों इस अध्याय का एक पेज तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद ऋतिक के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह पहली दफा नहीं है जब ऋतिक की कहानी को किसी किताब में जगह मिली है। इससे पहले ऋतिक द्वारा अपनी कमियों को हावी नहीं होने देने की कहानी अंतर्राष्ट्रीय लेखक बेन ब्रूक्स की किताब स्टोरीज फॉर बॉयज हू डेयर टू बी डिफरेंट में भी जगह बना चुकी है।
hrithik roshan
- फोटो : Twitter
फिल्मों की बात की जाए तो पिछला साल ऋतिक के लिए काफी लकी रहा। इस दौरान उनकी लगातार दो फिल्में सुपर 30 और वॉर रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। वॉर ने तो कमाई के ढेरों रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। हालांकि इसके बाद ऋतिक ने अभी तक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है। इन दिनों वह कोरोना वायरस के आतंक के चलते अपने परिवार संग घर में ही लॉक डाउन हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी पूर्व पत्नी सुजैन संग अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।