अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर आते ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हम बताते हैं जब ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म किन मायनों में खास होगी..
विज्ञापन
2 of 7
salman khan
17 से 70 साल के सलमान
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इससे पहले आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है तो जाहिर है कि पहली फिल्म जहां खत्म हुई थी, वहीं से 'टाइगर जिंदा है' की कहानी शुरू होगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कुछ रियल लाइफ घटनाओं से जोड़कर फिल्म को आगे बढ़ाया है।फिल्म में सलमान खान ने 17 साल से लेकर 70 साल के आदमी का किरदार निभाया है। सलमान अपने नए लुक और एक्शन से फैंस को हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 7
katrina kaif
कटरीना के एक्शन
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी अपडेट को दोनों ही स्टार्स के साथ डायरेक्टर अली अब्बास जफर सोशल मीडिया पर शेयर करते आए हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने कटरीना की एक फोटो शेयर की है। कैटरीना फिल्म में ISI एजेंट हैं.. जो एक RAW एजेंट के प्यार में पड़ जाती हैं। फिल्म के लिए कैटरीना ने कई एक्शन सीन्स दिये हैं, जो देखने लायक होंगे।
4 of 7
salman khan
सलमान एमजी 42 गन चलाते नजर आएंगे
सलमान खान अगर कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, तो जोरदार एक्शन के लिए भी उनकी अलग पहचान है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की मानें, तो 'टाइगर जिंदा है' में ऐसे एक्शन सीक्वेंस दिखेंगे, जो एकदम असली लगेंगे। इसके लिए सलमान खान ने अलग गन भी इस्तेमाल की है। सलमान ने जो गन इस्तेमाल की है उसका वजन ही 20-25 किलो है। जी हां, सलमान एमजी 42 गन चलाते नजर आएंगे, जिसका वजन ही लगभग 25-30 किलो है।
विज्ञापन
5 of 7
क्रिसमिस कनेक्शन:
आमिर खान के नक्शेकदम पर चलते हुए सलमान की फिल्म इस बार क्रिसमस पर सोलो रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय है। हालांकि ट्यूबलाइट भी ईद पर रिलीज हुई.. लेकिन क्रिसमस की छुट्टियां फिल्म रिलीज के लिए कई मायने में बेहतर मानी जाती हैं। गौर हो कि आमिर खान की फिल्में दंगल, गजनी, थ्री इंडियट, तारे जमीं पर आदि क्रिसमिस के आसपास ही रिलीज हुईं थीं और सुपरहिट हुई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
एक्शन अवतार:
पिछली फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान का किरदार काफी गांधीवादी था, जोकि दर्शकों को पसंद नहीं आया। नई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में दबंग खान वापस अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसमें फैंस उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। फिल्म को लेकर सलमान के फैंस इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। गौर हो कि सलमान-कैट की मोहब्बत के चर्चे पहले से रहे हैं।
अभिनेता सलमान खान अकेले ऐसे स्टार है, जिनकी फिल्मों के जब भी सीक्वल बनते हैं और सुपरहिट होते हैं। चाहे वह दबंग हो या जुड़वा। एक था टाइगर की सीक्वेल टाइगर जिंदा है के बाद सलमान की वांटेड 2, किक 2 के भी आने की चर्चाएं हैं। हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन फैंस को भी टाइगर जिंदा है, जरूर पसंद आएगी, क्योंकि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए इसमें हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर्स को लाया गया है।