फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब चढ़ा 'बरेली की बर्फी' का रंग, जानें कलेक्शन

Thu, 24 Aug 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presentedv by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
बरेली की बर्फी
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और  कृति सैनन की फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का पाठ पढ़ाया। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बयां कर रहे हैं। फिल्म ने अब तक 17.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन


बुधवार की बात करें तो इस फिल्म ने 1.63 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रिलीज के छठे दिन ऐसे कलेक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अभी भी दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है। पहले दिन फिल्म ने 2.42 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। 

पढ़ें- 'बरेली की बर्फी' में स्वाद है या नहीं, जानिए इन 11 बातों से

इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.95 करोड़ रुपए की कमाई की जो पहले दिन से भी ज्यादा थी। फिल्म की बढ़ती कमाई तीसरे दिन भी नहीं थमी और फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा 5.15 करोड़ की कमाई अपने नाम की। 
विज्ञापन


बात करें चौथे दिन की तो, इस दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ की कमाई की। पांचवे दिन एक बार फिर से फिल्म ने छलांग मारी और  2 करोड़ की कमाई कर डाली। कल इस फिल्म ने 1.63 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 17.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 
  #BareillyKiBarfi Fri 2.42 cr, Sat 3.95 cr, Sun 5.15 cr, Mon 1.90 cr, Tue 2 cr, Wed 1.63 cr. Total: ₹ 17.05 cr. India biz. ROCK-STEADY! #BKB — taran adarsh (@taran_adarsh) August 24, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें