फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: जब संजय दत्त का तोहफा देखकर रो पड़ा था पूरा परिवार, बहन को कही थी यह बात

Tue, 14 Dec 2021 08:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील दत्त, नरगिस, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनकी बहन नम्रता और प्रिया ने अपनी किताब में एक भावुक किस्सा शेयर किया है। ‘मिस्टर एंड मिसेज दत्त- मेमोरीज ऑफ अवर पैरेंट्स’ किताब में संजय दत्त की बहन प्रिया और नम्रता ने भाई संजय दत्त को लेकर वह किस्सा शेयर किया है, जब वह जेल से छूटकर आये थे और उन्होंने अपनी बहन को एक ऐसा तोहफा दिया, जिसने पूरे परिवार को भावुक कर दिया और सभी रो पड़े।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में नाम आने के बाद संजय दत्त की जिंदगी में मुसीबतों का दौर शुरू हो गया था। किताब के मुताबिक, जेल में प्रिया दत्त अपने भाई संजय दत्त को राखी बांधने पहुंची थीं। जहां संजय दत्त की स्थिति देखकर वह भावुक हो गईं। संजय उदास थे, पर बहन को उनके दुख का अहसास न हो इसलिए चेहरे पर झूठी हंसी ला रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
संजय और प्रिया दत्त
राखी बंधवाने के बाद संजय दत्त ने अपनी बहन से कहा, मेरे पास तुम्हें देने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि, उन्होंने जेल से बहन को खाली हाथ नहीं भेजा। किताब के मुताबिक, संजय दत्त ने जेल में रहने के दौरान मजदूरी से जो कमाया था, उसे बहन के हाथों में रखकर कहा, 'यही चीज है जो मैं तुम्हें दे सकता हूं।'

 

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, संजय दत्त ने बहन प्रिया दत्त को 2 रुपये का कूपन दिया था। प्रिया ने इस किताब में यह किस्सा साझा करते हुए लिखा है कि उस पल ने उन्हें भावुक कर दिया था और वह भाई द्वारा दिये गये उस कूपन को देखकर काफी रोई थीं। उन्होंने उस कूपन को संजोकर रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त और बाला साहेब - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' अगले साल रिलीज होने वाली है। उनके अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 62 साल की उम्र में भी संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय हैं और उनमें वही जोश और उत्साव बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें