फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: क्या पत्नी शबाना को पसंद नहीं आई 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म? अभिनेता का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 27 May 2023 01:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में मनोज के जुझारू वकील के किरदार में नजर आए हैं। ऑडियंस ने भी फिल्म में मनोज के किरदार को काफी पसंद किया है। मनोज भी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं। अब हाल ही में, मनोज ने अपनी पुरानी फिल्म को लेकर अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया को साझा करते हुए बताया कि कुछ फिल्में उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई है।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज ने दिया यह बयान
पिछले दिनों मनोज ने खुद को आउटसाइडर बताए जाने पर किंग खान का भी उदाहरण दिया था और बताया था कि शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, लेकिन आज इंडस्ट्री के रियल इनसाइडर्स स्क्रीन पर उनके साथ दिखना चाहते हैं। इसके बाद अब मनोज ने अपनी पत्नी के सिखाए एक सबक को भी याद किया है।

Karishma Tanna: 'टीवी एक्ट्रेस कहकर फिल्मों में नहीं दिया काम', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं करिश्मा

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पत्नी शबाना को नहीं पसंद आई नवाज की फिल्म?
अपने हालिया इंटरव्यू में मनोज ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी पत्नी शबाना रजा ने एक बार उन्हें डांटा था और कहा था कि पैसे के लिए कैसी भी फिल्में करना बंद करो। अभिनेता ने बताया कि एक बार उनकी पत्नी थिएटर उनकी एक फिल्म देखने गई थी। थिएटर में उनके पीछे कुछ लड़कियां बैठी थीं, जो उनका मजाक उड़ा रही थीं। फिल्म खत्म होने के बाद शबाना ने मुझे फोन किया और मैंने पूछा कि फिल्म कैसी लगी तो इसपर उन्होंने मुझे बहुत जोर से डांटा।

Priyanka Chopra: जब 'जिद' के कारण प्रियंका को तीसरी क्लास में भेजा गया हॉस्टल, सुधर कर लौटी थीं एक्ट्रेस

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फोन पर डांटकर मनोज को सिखाया सबक
मनोज ने कहा, ‘फोन पर डांटते हुए शबाना ने कहा कि पैसों के लिए फिल्में करना बंद करो।  मुझे यह देखकर बहुत ही बुरा लग रहा है कि आपने पैसे के लिए ऐसा किया। यह शर्मनाक था मुझे थिएटर में बहुत अपमानित महसूस हुआ। प्लीज ऐसा कभी न करें। आप कहानियों और किरदारों में अच्छे हैं। कृपया उन्हें चुनें, यह फिल्में नहीं। आपको किसी को कुछ और साबित करने की जरूरत नहीं है।’

Bollywood Couples: शादी से पहले इन स्टार्स के सामने रखी गई थीं शर्तें, करते इनकार तो नहीं बनतीं ये जोड़ियां

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में मनोज के किरदार की हो रही है तारीफ
मनोज ने आगे कहा कि यह उनकी पत्नी द्वारा दी गई अब तक की सबसे अच्छी सलाह थी। हालांकि, यह उन्हें डांट कर दी गई थी। आज भी वह फिल्मों के चुनाव से पहले अपनी पत्नी की यह बातें जरूर याद रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें