बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म आसाराम बापू पर आधारित है, क्योंकि फिल्म में मनोज के किरदार का नाम पीसी सोलंकी है।
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है इन दिनों मुश्किलों में फंसी नजर आ रही है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद आशाराम बापू चैरिटेबल ट्रस्ट ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म का ट्रेलर आपत्तिजनक है और इसके प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए। जिसपर मेकर्स ने अपना रिएक्शन दिया था। अब इस मामले में मनोज बाजपेयी ने भी अपना पक्ष सामने रखा है।
विज्ञापन
कैसी है इसकी कहानी
बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म आसाराम बापू पर आधारित है, क्योंकि फिल्म में मनोज के किरदार का नाम पीसी सोलंकी है, जो आसाराम के खिलाफ केस लड़ने वाले रियल लाइफ वकील का भी नाम है। अब एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से इस मामले में उनकी राय रखी गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखा।
इसमें कुछ नहीं बदला है
गुलमोहर अभिनेता ने कहा कि इस मामले पर अदालत का फैसला आया है, जिसकी अध्यक्षता माननीय उच्च न्यायालय ने की है। उन्होंने कहा कि एक बार मामला कानूनी रूप से अदालत में साबित हो जाने के बाद किसी को केवल कहानी कहने के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने केवल फिल्म बनाई है और इसमें कुछ भी नहीं बदला है।
नहीं बदला गया पीसी सोलंकी का नाम
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म में ऐसी कई और घटनाओं को उठाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पीसी सोलंकी को छोड़कर सभी के नाम बदल दिए गए हैं, क्योंकि मनोज खुद इस नाम के लिए सहमत थे। मनोज ने यह भी कहा कि फिल्म में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संदेश स्पष्ट जाए।