फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: 'आज के समय में बहुत मुश्किल', धार्मिक फिल्में करने को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 10 Nov 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी ने उदाहरण के तौर पर शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, शोले में एक सीन है, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े हैं और उनकी आवाज में बोल रहे हैं। आज वो सीन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन, रोहित शेट्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पावर जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी वर्तमान में सिंघम अगेन की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान दोनों ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि समय तेजी से बदल गया और दर्शकों की संवेदनशीलता के कारण और धार्मिक फिल्में बनाना मुश्किल हो गया है। दोनों से जब यह पूछा गया कि वे साथ में धार्मिक फिल्म बनाएंगे तो रोहित शेट्टी ने कहा कि वह अभी इसपर निश्चित नहीं हैं, क्योंकि यह एक मार्मिक विषय है। 
विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने दिया जवाब
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, "जब आज कोई धार्मिक फिल्म चल रही हो तो आप नहीं जानते कि कौन किस बात पर आपत्ति उठाएगा। किसे क्या बुरा लगे, बहुत परेशानी है।" उन्होंने उदाहरण के तौर पर शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, "शोले में एक सीन है, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े हैं और उनकी आवाज में बोल रहे हैं। आज वो सीन नहीं कर सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान रोहित और अजय ने रामायण पर भी खुल कर बात की।" रोहित शेट्टी ने कहा, "अगर लोगों को यह आपत्तिजनक लगता तो रामायण का एंगल उल्टा पड़ सकता था। हमने बहुत ही नेक इरादे से इसे अपनी कहानी में शामिल किया, इसलिए लोगों को भी यह पसंद आया और वे इसे कहानी से जोड़ सके। अगर इरादे नेक हो तो इसमें कोई परेशानी नहीं होती।"

सिंघम अगेन में कई कलाकार शामिल
बता दें कि सिंघम एगेन में अजय देवगन ने आधुनिक राम भगवान का किरदार निभाया है, जबकि करीना कपूर ने सीता और अर्जुन कपूर रावण के किरदार में हैं। सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें