फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: विक्रांत मैसी को अर्जुन कपूर ने बताया खुद से बेहतर अभिनेता, तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Sat, 28 Dec 2024 03:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने हाल ही में विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए उन्हें खुद से बेहतर अभिनेता बताया। अर्जुन ने कहा कि विक्रांत डबिंग में मुझसे ज्यादा बेहतर हैं और फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में भी उन्होंने काफी प्रभावी अभिनय किया था। 
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी साल 2017 की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड पर खुलकर बात की। फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कई राज खोले। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि वह अपनी परफॉर्मेंस से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसके पीछे की वजह उन्होंने डबिंग प्रक्रिया को बताया। अभिनेता के मुताबिक डबिंग की वजह से  उनकी असल डायलॉग डिलीवरी की प्रामाणिकता खो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Geoffrey Deuel Death: हॉलीवुड अभिनेता जेफ्री ड्यूएल का निधन, 'चिसम' में निभाया था 'बिली द किड' का किरदार

अर्जुन कपूर ने हाफ गर्लफ्रेंड पर कह दी यह बड़ी बात
अर्जुन ने कहा, "मुझे हाफ गर्लफ्रेंड के लिए डबिंग नहीं करनी चाहिए थी। मुझे लगता है कि सेट पर मैंने अच्छा काम किया था, लेकिन अफसोस कि मुझे डबिंग करनी पड़ी। मुझे डबिंग से खास लगाव नहीं है, क्योंकि यह उस पल की ईमानदारी को कम कर देती है। इस जनरेशन में हम ज्यादा डबिंग नहीं करते। यह मेरा सबसे खराब प्रदर्शन नहीं था, लेकिन अगर मैं एक आलोचक की तरह देखूं तो मैं सोचता हूं कि काश मैं उस डायलैक्ट को सही तरीके से बरकरार रख पाता।"
यह भी पढ़ें-  Badshah Honey Singh Dispute: हनी सिंह के मुंह खोलते ही घबराए बादशाह? विवाद के बीच उठाया ये बड़ा कदम

अर्जुन ने की विक्रांत की जमकर तारीफ
अपने सह-कलाकार विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कहा, "विक्रांत डबिंग में मुझसे बेहतर हैं। वह फिल्म में भी मुझसे बेहतर अभिनेता थे। मुझे ज्यादा लोकप्रिय तरीके से अभिनय करना था, लेकिन डबिंग में मैं उस डायलैक्ट को सही तरीके से नहीं कर पाया, जो मैंने सेट पर किया था। यह एक छोटा सा सीखने का अनुभव था मेरे लिए।"

2017 में रिलीज हुई थी हाफ गर्लफ्रेंड
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में अर्जुन कपूर ने माधव झा का किरदार निभाया था। श्रद्धा कपूर, रिया सोमानी के किरदार में दिखी थीं।
विज्ञापन

सिंघम अगेन में नजर आए थे रोहित शेट्टी 
अर्जुन कपूर को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म भी उनके करियर को नई दिशा नहीं दे सकी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें