फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम सिंगर वाईकोम विजयलक्ष्मी ने किया ऐसा कारनामा, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 06 Mar 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलयालम की मशहूर गायिका वाईकोम विजयलक्ष्मी ने एक ऐसा कारनामा किया है जिससे उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। विजयलक्ष्मी ने रविवार को कोची में हुए एक कॉन्सर्ट में लगातार पांच घंटे तक गायत्री वीणा बजाया और ये कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि वाईकोम विजयलक्ष्मी को आंखों से कम दिखता है, बावजूद इसके उन्होंने लगातार पांच घंटों तक करीब 67 गाने प्ले किए। ये रिकॉर्ड कायम करके विजयलक्ष्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसमें उन्होंने लगातार 51 गाने प्ले किए थे।

बता दें कि पिछले दिनों वाईकोम विजयलक्ष्मी तब चर्चा में आ गईं थीं जब उन्होंने अपने मंगेतर से इस बात पर सगाई तोड़ दी थी क्योंकि उसने शर्त रखी थी कि शादी के बाद वो किसी भी कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं करेंगी और उसके बजाय किसी कॉलेज में म्यूजिक टीचर की जॉब करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विजयलक्ष्मी ने शादी की बजाय संगीत को चुना और वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें