फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Thu, 05 Feb 2026 10:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Talwinder On Dating Rumours With Disha: क्या सिंगर तलविंदर अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? पिछले कई दिनों से चल रही इन चर्चाओं पर अब तलविंदर ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जानिए सिंगर ने क्या बताया…
विज्ञापन
तलविंदर और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@talwiinder और @dishapatani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। तलविंदर का नाम इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी तलविंदर को डेट कर रही हैं। अब डेटिंग की खबरों पर तलविंदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जानिए तलविंदर ने दिशा को डेट करने पर क्या कुछ कहा?

हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे

विज्ञापन

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तलविंदर ने डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनकी दिशा पाटनी से मुलाकात कब हुई थी। सिंगर ने बताया कि उनकी और दिशा की मुलाकात हाल ही में हुई है। उनकी जान-पहचान नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले शुरू हुई थी। ये एक सामान्य दोस्ती के रूप में शुरू हुई थी। डेटिंग की खबरों पर सिंगर ने कहा कि हम अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।

प्यार को लेकर तलविंदर ने कही ये बात
दिशा पाटनी से प्यार और फीलिंग्स को लेकर तलविंदर ने कहा कि मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं। हालांकि, इस दौरान तलविंदर ने दिशा का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया, लेकिन इस बयान के समय ने दोनों के बीच रोमांटिक संबंध की अटकलों को और भी तेज कर दिया है। तलविंदर के इस बयान से दिशा और उनके रिलेशन की खबरों को और भी बल मिलता है। हालांकि, अभी तक दिशा पाटनी ने भी तलविंदर के साथ अपने रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलविंदर और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

नूपुर की शादी के दौरान साथ दिखे थे दिशा और तलविंदर
हाल ही में नूपुर सेनन की शादी और मुंबई में हुए रिशेप्सन के दौरान दिशा और तलविंदर एक साथ देखे गए थे। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों को देखते हुए लोगों ने उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू कर दीं। हालांकि, इस दौरान तलविंदर अपना चेहरा छिपाते नजर आए थे। वहीं नूपुर के रिसेप्शन में भी तलविंदर और दिशा साथ में दिखे थे। इस दौरान दिशा की बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री मौनी रॉय तलविंदर को कैमरे से बचाती भी नजर आई थीं। 

मास्क से अपना चेहरा छिपाकर रखते हैं तलविंदर
तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। तलविंदर अपने चेहरे को पब्लिक अपीयरेंस में एक मास्क से ढके रहते हैं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भी वो अपना चेहरा छिपाए रहते हैं। इसलिए अक्सर ही उनके चेहरे पर एक मास्क देखा जाता है। जब सिंगर बिना मास्क होते हैं, तब भी वो कैमरे को देखकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी एक-दो तस्वीरें बिना मास्क के सामने आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें