सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
सोनू निगम ने कहा, राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें। कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे । मोहम्मद रफी का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम... गुनगुना कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।