फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये चोरी, इस शख्स पर जताया जा रहा शक

Wed, 22 Mar 2023 08:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता के घर चोर ने 72 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलाकारों के घरों में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर में हुई चोरी का मामला सामने आया था। अब खबर है कि मशहूर गायक सोनू निगम के पिता के घर में भी चोरी हो गई है। चोर ने सोनू के पिता के घर बहुत बड़ी चोरी का अंजाम दिया है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर से 72 लाख रुपये की चोरी हुई है। इतनी बड़ी रकम घर से चोरी होने के बाद अब निगम परिवार चिंतित है। वहीं, इस मामले में सोनू के पिता अगम को शक है कि घर में काम करने वाले नौकर ने पैसे चुराए है। इस मामले में सोनू के परिवार की ओर से गायक की छोटी बहन निकिता ने आज बुधवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
 

Bholaa Vs Dasara: साउथ सिनेमा चाहने वालों से नानी की भावुक अपील, एक बार ‘पुष्पा’ समझकर ही देखने आ जाइए

ड्राइवर पर चोरी का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू के पिता के घर के वृद्ध ड्राइवर रेहान के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। सोनू के पिता अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 19 मार्च से 20 मार्च के बीच उनके घर में चोरी हुई थी। शिकायत के मुताबिक, रेहान उनके घर पर आठ महीने से ड्राइवर का काम कर रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले उसके खराब प्रदर्शन के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। अब चोरी के मामले में वह शक के घेरे में है।

Filmy Wrap: भीड़ से हटी PM मोदी की आवाज और थलाइवी के मेकर्स ने कंगना से मांगे पैसे, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें
विज्ञापन

ऐसे हुई चोरी

पुलिस के अनुसार, अगमकुमार लंच के लिए वर्सोवा इलाके में निकिता के घर गए और कुछ देर बाद लौटे। शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हैं। अगले दिन अगमकुमार वीजा संबंधी किसी काम से अपने बेटे के घर गए और शाम को लौटे, जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि लॉकर से 32 लाख रुपये गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच देखा गया कि उनका पूर्व ड्राइवर रेहान दोनों दिन बैग लेकर अपने फ्लैट की ओर जा रहा है।

Padma Shri Award 2023: सुमन कल्याणपुर को राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें