फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म भूषण मिलने पर गायक शान ने की अलका याग्निक की तारीफ, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता; लिखा 'आप हमारी खुशी...'

Wed, 24 Jun 2026 04:36 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaan: अलका याग्निक को मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जिसके बाद गायक शान ने उनसे गानों में वापसी को लेकर सवाल किया और साथ ही उनके बारे में कुछ खास बात भी लिखीं।
विज्ञापन
अलका याग्निक और शान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायिका अलका याग्निक को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके बाद कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। गायक शान ने उनसे गानों में वापसी को लेकर सवाल किया और साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।

विज्ञापन

सिंगर शान ने क्या कहा?
दरअसल, अलका याग्निक पिछले कुछ समय से कान की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इसी वजह से वह काफी समय से गाना नहीं गा रही हैं। अलका याग्निक के साथ कई सुपरहिट गाने गा चुके मशहूर सिंगर शान ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अलका, आप इस सम्मान की पूरी हकदार हैं। आप हमारी शान और गौरव हैं।'

शान ने आगे लिखा, 'आपके फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी कि आप पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटें और अपनी जादुई आवाज से हम सबको फिर से मंत्रमुग्ध कर दें।'

अलका याग्निक ने जताया आभार
अपनी सेहत के बारे में बताते हुए अलका ने लिखा कि वह पिछले दो साल से लाइमलाइट और पब्लिक इवेंट्स से दूर हैं क्योंकि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए अपने फैंस के प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने पद्म भूषण सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का दिल से आभार जताया।
विज्ञापन

अलका याग्निक के कुछ यादगार गाने
अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे दिग्गज गायिकाओं में से एक हैं। उनके कई शानदार गाने गाए हैं। जिनमें 'चोली के पीछे' (खलनायक), 'दिल ने ये कहा है दिल से' (धड़कन), 'हम तुम' (हम तुम), 'घूंघट की आड़ से' (हम हैं राही प्यार के), 'कुछ कुछ होता है' (कुछ कुछ होता है) शामिल हैं। अलका याग्निक को 'घूंघट की आड़ से' और 'कुछ कुछ होता है' गानों के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें: Sholay World Premiere: लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी 'शोले', जानें कब होगी खास स्क्रीनिंग?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें