फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: आयोजकों के आरोप के बाद नेहा ने साझा किया मेलबर्न कॉन्सर्ट का वीडियो, जानिए क्या कहती दिखीं सिंगर?

Tue, 06 May 2025 08:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कुछ समय से सिंगर नेहा कक्कड़ एक कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनी हैं। मेलबर्न में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट करवाने वाले आयोजकों का कहना है कि नेहा ने प्रोफेशनल तरीके से बिहेव नहीं किया। इन्हीं बातों के बीच नेहा ने भी मेलबर्न कॉन्सर्ट का वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, इसमें वह मेलबर्न कॉन्सर्ट की यादों को साझा करती हैं। नेहा इस वीडियो को पोस्ट करके बताना चाहती हैं कि असल में वहां क्या हुआ? हाल ही में मेलबर्न कॉन्सर्ट करवाने वाले आयोजकों ने नेहा पर कई तरह के आरोप लगाए थे। जानिए, नेहा की वीडियो में क्या है? और आयोजकों ने नेहा को लेकर क्या कहा था?  

ये खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: 'न खाना मिला न पानी, आयोजक भी भागे', नेहा ने खोला मेलबर्न कॉन्सर्ट का राज; बताई चौंकाने वाली बात 

नेहा कक्कड़ के वीडियो में क्या दिखा

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा करती हैं, उसमें वह कहती हैं, ‘आप जानना चाहते हैं कि मेलबर्न शो में असल में क्या हुआ, है ना? चलिए मैं आपको दिखाती हूं।’ इस वीडियो में नजर आता है कि नेहा गाना गा रही हैं, परफॉर्म कर रही हैं, फैंस भी खुश हैं, सभी नेहा के गानों को एंज्वॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ नेहा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘थैंक्स मेलबर्न।’ इस वीडियो के जरिए कहीं ना कहीं नेहा कक्कड़ उन आरोपों को नकार रही हैं, जो आयोजकों ने उन पर पिछले दिनों लगाए। 

ये खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश 

 


क्या है पूरा मामला जानिए
यह कहानी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न कॉन्सर्ट से शुरू होती है, नेहा वहां ढाई घंटे देरी से पहुंची थीं, इस वजह से ऑडियंस नाराज हो गई। ऑडियंस ने नेहा को वापस जाने को कहा, इस पर सिंगर रो पड़ी। यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद आयोजकों ने भी नेहा कक्कड़ पर कई आरोप लगाए। पिछले दिनों ही पेस डी और विक्रम सिंह रंधावा (इवेंट होस्ट करने वाले लोग) ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बताया कि नेहा कक्कड़ शो में देरी कर रही हैं क्योंकि शो में सिर्फ 700 लोग ही थे। सिंगर का कहना था कि जब तक ज्यादा दर्शक नहीं आ जाते वह परफॉर्म नहीं करेंगी। इस कारण भीड़ उन पर गुस्सा हुई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें