मोहित चौहान बनें मंगोलिया के सांस्कृतिक दूत
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मौजूदा दौर में हिंदी सिनेमा की गिनती की ओरीजनल आवाजों में सबसे अग्रणी रहने वाले गायक मोहित चौहान को भारत में मंगोलिया का सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया गया है। मंगोलिया के दंबजाव गंडबोल्ड ने नई दिल्ली में मोहित चौहान का इस सिलसिले में सम्मानित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर इस पद पर उन्हें नियुक्त किया गया।
भारतीय सिनेमा, कला और संगीत की संस्कृति दुनिया भर में कई लोगों को मनोरंजन और प्रेरणा देती रही हैं। ऐसी मान्यता प्राप्त करना कला के प्रति प्रयासों और ईमानदार प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है और मोहित चौहान से बेहतर उदाहरण कौन स्थापित कर सकता है। मोहित कहते हैं, "मुझे इस जिम्मेदारी का सौभाग्य मिला है। यह मेरे अध्याय की एक नई शुरुआत है और मैं इसे उतनी ही लगन से लेने के लिए उत्सुक हूं जितना मैंने वर्षों से अपनी कला और संगीत को लिया है। मुझे दुनिया भर से और विशेष रूप से मंगोलिया से इतना प्यार मिला है और इसके लिए मैं हमेशा से कृतज्ञ रहा हूं।"