फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ कांडः गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए गायक मीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने माने गायक मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक डॉक्टर से दुर्व्यवहार के आरोप हैं। मामले में पहले ही उन्हें गिरफ्तारी की नोटिस दे दी गई थी।
विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार इंद्रपुरी थाने ले गई। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। गौरतलब है कि बीते अप्रैल में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

जानकारी के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत डॉ श्रीकांत ने मीका सिंह पर एक लाइव शो में उन्हें थप्पड़ मारने और अपने बाउंसरों से धक्के दिलाकर मंच से ढकेलने का आरोप लगाया था। तभी मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

क्यों मारा था मीका ने डॉक्टर को थप्पड़

जानकारी के मुताबिक बीते अप्रैल में दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में मीका सिंह का एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच अचानक मीका ने ऑडियंस के बीच से एक फैन को मंच पर बुलाया और थोड़ी देर की बहस के बाद तमाचा जड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक मीका ने उस डॉक्टर से कहा कि जिस तरह से वो ऑडियंस के बीच मिडिल फिंगर दिखा रहा था, वैसे ही यहां पर भी दिखाए। कुछ देर इस मामले पर दोनों के बीच बहस चलती रही, और आखिर में मीका ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

मीका सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले वो बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को सबके सामने कथित रूप से जबरन किस करने को लेकर विवादों में रह चुके हैं। यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

देखिए उस लाइव कार्यक्रम का वो वीडिया, जब ‌मीका ने मारा थप्पड़

ये रहा वो उस लाइव कार्यक्रम वीडियो। देखिए, कैसे मीका ने डॉक्टर को ऑडियंस के बीच से बुलाया और उससे बहस के बाद थप्पड़ जड़ दिया। मामले में ‌मीका सिंह का कहना था कि उस डॉक्‍टर ने शराब पी रखी थी और गलत ढंग से इशारे कर रहा था।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें