फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकी के बाद अब फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे मियांग चेंग, दिखेंगे इस खिलाड़ी की बायोपिक में

Mon, 19 Nov 2018 09:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Meiyang Chang - फोटो : instagram
विज्ञापन
बायोपिक का दौर लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। साइना नेहवाल ;बैडमिंटन द्ध, अभिनव बिंद्रा ;शूटिंगद्ध, पी गोपीचंद ;बैडमिंटनद्ध और मिताली राज ;क्रिकेटद्ध की बायोपिक फिल्मों के बाद फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया की कहानी पर्दे पर आने की कतार में है। लेकिन निर्माता आनंद कुमार के सामने उनकी भूमिका निभाने वाले ऐक्टर को लेकर असमंजस हैं। सिक्किम मूल के भूटिया के लुक वाले चुनिंदा कलाकार इंडस्ट्री में हैं। देल्ही हाइट्स ;2007 और जिला गाजियाबाद ;2013 जैसी फिल्मों के मेकर आनंद ने पिछले हफ्ते यह फिल्म बनाने की घोषणा की। इसकी परिकल्पना आनंद ने की है। अब वह भूटिया के रोल में एक्टर और फिल्म के लिए निर्देशक की तलाश में हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आनंद के दिमाग में जो एक्टर भूटिया का रोल निभा सकते हैं उनमें गायक-अभिनेता मियांग चेंग अव्वल हैं। इंडियन आइडल 3 से चर्चा में आए मियांग चीनी.भारतीय मूल के हैं। उनका लुक भूटिया से काफी मिलता है। मियांग फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और सुल्तान समेत वह वेब सीरीज उन्तेंग में आए हैं। आनंद के पास स्टार टाइगर श्रॉफ और बुजुर्ग एक्टर डैनी के बेटे रिंजिंग डेंगजोंगपा के भी विकल्प हैं। रिंजिंग ने हाल में डेब्यू फिल्म स्क्वाड निर्देशक: निलेश सहायद्ध साइन की। आनंद कुमार के अनुसार इस साल विश्वकप फुटबॉल के दौरान उन्होंने महसूस किया कि देश का युवा इस खेल में बहुत दिलचस्पी ले रहा है। नए युवाओं का झुकाव क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल की तरफ है। ऐसे में भूटिया से बेहतर किसकी कहानी हो सकती है। उन्हें पद्मश्री मिल चुका है और वह कई युवाओं के लिए रोलमॉडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें