फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KK Concert: केके के आखिरी कॉन्सर्ट में खर्च हुए थे 40 लाख, अब टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने फंडिंग पर उठाए सवाल

Sun, 19 Jun 2022 10:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह अच्छा है कि सौगत रॉय जैसे वरिष्ठ टीएमसी सांसद इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। लेकिन हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वह अब तक इस मुद्दे पर चुप क्यो रहे?
विज्ञापन
केके-सौगत रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सिंगर केके की हृदय गति रुकने से मौत के हफ्तों बाद टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कॉन्सर्ट की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। दमदम के सांसद ने उत्तरी कोलकाता के बारानगर इलाके में टीएमसी के छात्र संघ के एक समारोह में कहा कि उन्हें छात्र संघों द्वारा महंगे कलाकारों को बुलाए जाने जरूरत समझ में नहीं आती।

विज्ञापन

टीएमसी सांसद ने इस तरह के आयोजनों की निंदा करते हुए कहा, 'मैंने सुना है कि केके के शो के लिए 30-40 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। वह सारा पैसा कहां से आया? मुझे नहीं लगता ये हवा से आया होगा।' सांसद ने कहा कि अगर शुरू में किसी गुंडे या प्रमोटर के आगे सरेंडर कर देंगे तो जिंदगी की बाकी लड़ाई कैसे लड़ेंगे? बता दें कि टीएमसी के छात्र संघ द्वारा आयोजित गुरुदास कॉलेज उत्सव में केके के परफॉर्मेंस के बाद, 31 मई को एक होटल में उनका निधन हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनके हृदय संबंधी समस्याएं सामने आई थीं।
विज्ञापन

रॉय के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी कमरहटी के विधायक मदन मित्रा ने कहा, 'सौगतदा एक वरिष्ठ नेता होने के नाते आत्म-खोज करते रहते हैं जिसकी वजह से वह आज कल इस तरह के बयान दे रहे हैं।' वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि टीएमसी के छात्र संगठन के जबरन वसूली की गतिविधियां के बारे में सभी को पता है। टीएमसीपी कॉलेज उत्सवों में धनबल का प्रदर्शन करती है। हर कोई जानता है कि यह अवैध तरीकों से भारी नकदी जमा करती है। यह अच्छा है कि सौगत रॉय जैसे वरिष्ठ टीएमसी सांसद इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। लेकिन हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वह अब तक क्यों इस मुद्दे पर चुप रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें