फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे लगा मरने वाली हूं’, ‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन ने पहले पीरियड के अनुभव को किया साझा; जागरुकता पर की बात

Fri, 17 Jul 2026 04:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Jasmine Sandlas First Period Experience: सिंगर जैस्मिन सैंडलस हाल ही में अपने प्यूबर्टी के दिनों के बारे में बात की। साथ ही बताया कि जागरुकता ना होने की वजह से जब उनको पहली बार पीरियड हुए तो वह बहुत डर गईं।
विज्ञापन
जैस्मिन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैस्मिन सैंडलस को फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की बात भी फैंस के साथ लाइव स्टेज पर साझा की है। अपने करियर और जिंदगी को लेकर हाल ही में एक पॉडकास्ट में जैस्मिन ने कई बातें साझा की हैं। 

क्यों पहली बार पीरियड्स होने पर डर गई थीं जैस्मिन 

विज्ञापन

हॉटरफ्लाई के पॉडकास्ट में जैस्मिन बताती हैं कि जब वह टीनएज हुईं और प्यूबर्टी का समय आया तो उन्हें पीरियड के बारे में कुछ पता ही नहीं था। घर में किसी ने इस बारे में बात नहीं की थी। बाद में स्कूल में उन्हें इसे बारे में बताया गया था। जैस्मिन बताती हैं, ‘मैं सातवीं क्लास में थीं तो पहली बार पीरियड हुए। मुझे लगा कि मुझे कैंसर हो गया है। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अपनी मां को कैसे बताऊं।’ 
सिंगर जैस्मिन आगे कहती हैं, ‘कई लड़कियां ऐसे ही डर से गुजरती हैं क्योंकि उन्हें सही समय पर पीरियड्स के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है।’  

इन दिनों म्यूजिक टूर पर हैं जैस्मिन 

विज्ञापन

बीते दिनों दिल्ली में जैस्मिन का म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ, जहां उन्होंने अपनी सगाई की बात बताई। आगे उनका ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ मुंबई (18 जुलाई), बेंगलुरु (25 जुलाई) और चंडीगढ़ (29 अगस्त) में भी होने वाला है, जहां फैंस उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें