फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे सिंगर बादशाह, जानिए किस बात के लिए मांगा मार्गदर्शन?

Sat, 30 Aug 2025 08:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Badshah Meet Premanand Maharaj: सिंगर बादशाह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। प्रेमानंद महाराज से वह कुछ प्रश्नों के उत्तर लेने पहुंचे हैं। जानिए, बादशाह ने संत प्रेमानंद से किस बात को लेकर मार्गदर्शन मांगा है?

विज्ञापन
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे सिंगर बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम@bhajanmarg_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कई सेलेब्स संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचते हैं। हाल ही में सिंगर बादशाह को भी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में देखा गया। जीवन को लेकर कई सवाल उन्होंने महाराज जी से पूछे। 

विज्ञापन


भाई के साथ सत्संग में पहुंचे बादशाह 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सिंगर बादशाह, प्रेमानंद महाराज के सत्संग में अपने भाई के साथ पहुंचे हैं। उनके भाई बादशाह की तरफ से सवाल करते हैं? वह पूछते हैं कि हम भाई पहले सोचते थे कि लोगों की मदद करना, सच बोलना ही हमारे जीवन का मकसद है, लेकिन जब सच बोलते हैं तो रिश्ते-नाते दूर हो जाते हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए? इस पर प्रेमानंद महाराज उन्हें सत्य की राह पर टिके रहने की सलाह देते हैं। 

बादशाह सत्संग में शांत बैठे दिखे 
वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रेमानंद महाराज से जीवन को लेकर सभी सवाल बादशाह के भाई पूछ रहे हैं। जबकि बादशाह शांत बैठे हुए संत प्रेमानंद महाराज की बात सुन रहे हैं। बादशाह के चेहरे पर सत्संग में होने के कारण एक आत्मिक शांति नजर आ रही है। 

विज्ञापन

ये सेलेब्स भी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में नजर आए 
सिंगर बादशाह के अलावा भी पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे थे। कई नामी सिंगर भी पहले वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंच चुके हैं। इसमें मीका सिंह, सिंगर बी प्राक शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें