फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से राहत मिलने पर अंकित तिवारी ने फैंस को कहा थैंक्स, जानें पूरा मामला

Fri, 28 Apr 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अंकित तिवारी
विज्ञापन
प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी को रेप केस मामले में राहत मिल गई है। कोर्ट ने अंकित को मामले में तब बरी कर दिया जब शिकायतकर्ता अपने बयान से मुकर गई।
विज्ञापन


2014 में अंकित पर उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। गर्लफ्रेंड का कहना था कि अंकित ने अक्टूबर 2012 से लेकर दिसंबर 2013 तक उनका रेप किया है। गर्लफ्रेंड ने अंकित के साथ-साथ उनके भाई अंकुर पर भी आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अंकुर उन्हें धमका रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला

शिकायत के बाद पुलिस ने अंकित और अंकुर दोनों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद दोनों बेल पर छूट गए थे।

कोर्ट के फैसले के बाद अंकित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'जब आपका परिवार और दोस्त आपके साथ हों तब काफी मदद मिलती है।' अंकित ने अपनी मां की भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ही इकलौती ऐसी शख्स थीं जिन्हें उन पर पूरा यकीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें