दिवंगत अभिनेता सतीश शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश शाह को मरणोपरांत दिया गया पद्म श्री
दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार उनके भाई ने ग्रहण किया। सतीश शाह भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। 'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' और 'फना' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी मजाकिया किरदार निभाकर सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई थी। पिछले साल 25 अक्तूबर को उनका निधन 74 वर्ष की उम्र में हुआ था।
अनिल रस्तोगी को भी मिला पद्मश्री पुरस्कार
83 साल के चर्चित कलाकार अनिल रस्तोगी थिएटर, फिल्म, टीवी, रेडियो और ओटीटी पर सक्रिय रहे हैं। वह लखनऊ से बिलॉन्ग करते हैं। उन्हें आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अनिल रस्तोगी फिल्म
‘इश्कजादे’ में एक चर्चित किरदार निभाने के लिए भी जाने जाते हैं।
एएनआई से बात करते हुए अनिल कुमार रस्तोगी ने बताया कि वह वैज्ञानिक हैं, रिसर्च में अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजारा है। इसके बावजूद उन्हें कला के क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक मिला है, जो अपने आप में एक अनोखी बात है। वह कहते हैं, ‘मैं एक वैज्ञानिक हूं और मुझे कला के क्षेत्र में अवॉर्ड दिया जा रहा है। शायद मैं कला के क्षेत्र में ऐसा पहला व्यक्ति हूं जिसका मूल पेशा विज्ञान है।’