फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S.P Balasubrahmanyam Death: गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

Fri, 25 Sep 2020 02:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी बालासुब्रमण्यम निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिनेमा जगत के दिग्गज गायकों में शुमार एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। शनिवार को दोपहर चेन्नई के सीमांत क्षेत्र के रेड हिल्स स्थित फार्म हाउस में तमिलनाडु राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। वहीं इस दौरान बंदूकों की सलामी भी दी जाएगी। 74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना संक्रमित थे और चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती थे। गायक बालासुब्रमण्यम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि बीच में उनकी तबीयत ठीक हो गई थी लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वहीं आज दौपहर (शुक्रवार) उन्होंने 1 बजकर 04 मिनट पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशळ मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर दी थी। पांच अगस्त को जारी किए संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया और अस्पताल में भर्ती हो गए। इसके बाद सितंबर के पहले हफ्ते में ही बालासुब्रमण्यम के बेटे ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया था कि उनकी COVID- 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।




गौरतलब है कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें: ZEE5 Forbidden Love Review: टेंशन से रीबूट होने के लिए जरूर देखें छुपे रिश्तों की ये कामुक कहानियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें