किस वजह से प्रोजेक्ट से अलग हुए सिंगर?
सिंगर ने यह भी साफ किया कि शाहरुख के प्रोजेक्ट्स से खुद को दूर करने का फैसला अहंकार की वजह से नहीं, बल्कि निजी निराशा की वजह से लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने दूसरे एक्टर्स के लिए गाना बंद कर दिया था, क्योंकि वह अपनी आवाज को शाहरुख के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से बहुत गहराई से जोड़कर देखते थे।
सुलह की संभावना से नहीं किया इंकार
दोनों कलाकारों के बीच की दरार के बावजूद, अभिजीत ने सुलह की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कभी उनके बीच सुलह हो जाती है, तो उन्हें पूरा यकीन है कि वह शाहरुख के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व के लिए सबसे अच्छी आवाज दे सकते हैं।
अभिजीत और शाहरुख का काम
वर्षों तक अभिजीत भट्टाचार्य को शाहरुख खान की आवाज के तौर पर सबसे ज्यादा पहचाना जाता था। उन्होंने कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी, जिनमें 'बादशाह' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, 'बिल्लू' फिल्म के बाद उनका प्रोफेशनल रिश्ता खत्म हो गया।