फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़ पीड़ितों ने एआर रहमान ने सुपरहिट गीत के बोल बदले, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 22 Aug 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों केरल के लोगों को खतरनाक बाढ़ का सामना करना पड़ा रहा है। पूरे देश से हर कोई केरल के लोगों की सहायता और सहयोग के लिए आगे आ रहा है। केरल की इस आपदा में टीवी से लेकर पूरा बॉलीवुड वहां के लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है। सभी सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील भी कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग तरीके से केरल के लोगों के परेशानी को बयां भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन म्यूजिक और गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले सिंगर और म्यूजिक ए.आर रहमान ने भी केरल के बाढ़ पीड़ितों को एकदम अलग ढंग से याद किया है। दरअसल ए.आर रहमान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने सुपरहिट गाने 'मुस्तफा मुस्तफा' के जरिए केरल को याद करते नजर आए हैं। 

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ए.आर रहमान का यह वीडियो अमेरिका के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का है। स्टेज पर अपने परफॉर्मेंस देने के दौरान वह 'मुस्तफा मुस्तफा' गाना गाते दिखे। इस दौरान बीच में ही उन्होंने गाने के बोल बदल दिए। 'मुस्तफा मुस्तफा डोंट वरी मुस्तफा' की जगह ए.आर रहमान ने बोल बदलकर 'मुस्तफा मुस्तफा डोंट वरी केरला' कर दिया।
विज्ञापन


केरल की परेशानी को याद करते करते हुए ए.आर रहमान ने अपने इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि 'मुस्तफा मुस्तफा' गाना साल 1996  में आई तमिल फिल्म 'कधल देशम' का है। उस समय का यह सबसे सुपरहिट गाना माना जाता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें