यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू इन दिनों जोधपुर की जेल में हैं। जेल जाने के बाद आसाराम बापू की हरकते वैसी ही हैं जैसी जेल जाने के बाद संजय दत्त की हुआ करती थीं।
संजय दत्त और आसाराम बापू में एक अजीब सा कनेक्शन है। यह कनेक्शन उनकी मांगों का है। जेल जाने के बाद आसाराम कुछ वैसी ही मांगे कर रहे हैं जैसी संजय दत्त मुंबई की आर्थर रोड जेल और पुणे की येरवादा जेल में किया करते हैं।
जेल जाने के बाद संजय दत्त जिस पहली चीज से परेशान हुए थे वह मच्छर थी। यह समस्या आसाराम बापू के सामने भी है। वह जेल के मच्छरों से बहुत परेशान हैं। इसी तरह संजय की पहली मांग मुलायम बिस्तर और घर का खाना था।
आसाराम ने भी जेल प्रशासन ने उनके आश्रम में बना हुआ खाना मंगाने की अनुमति मांगी हैँ। आसाराम को अनुमति मिल गई है। ये अनुमति कुछ दिनों के लिए संजय दत्त को भी मिली थी जब मान्यता उनके लिए खान लेकर आती थीं।
एक और समानता बिस्तर को लेकर है। आसाराम ने भी सोने के लिए एक विशेष बिस्तर की मांग की थी। ऐसी ही मांग संजय दत्त भी मुंबई की जेल में रहते हुए कर चुके थे।