बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता अक्षय खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है। यह क्लिप उनके लोकप्रिय शो 'रेंडेवू विद सिमी ग्रेवाल' की है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
सिमी का पोस्ट
सिमी ने अक्षय खन्ना के इंटरव्यू का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह अक्षय खन्ना हैं। एक शानदार अभिनेता। वे अंतर्मुखी भी हैं। पुराने शो में उनके चारों तरफ बनी दीवारों को तोड़ना एक सुखद अनुभव था। कम बोलने वाले अक्षय ने बातों से बचने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मुझे अपने अंदर झांकने का मौका दिया।'
https://www.instagram.com/reel/DSbofCHiFaw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं अक्षय
अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गाने 'FA9LA' में वे मजेदार अंदाज में नाचते और पार्टी का मजा लेते दिख रहे हैं। उनका यह डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इस पर रील्स बनाकर बेहद खुश हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना किसी भारतीय ने नहीं बनाया। इसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है, जिनका असली नाम हुसाम असीम है। गाने का ओरिजिनल वर्जन 2024 में रिलीज हुआ था।
यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'सबसे जादुई इंसान'; ऋतिक के कमेंट से हैरान फैंस..