फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरजीत सिंह ने मलयालम फिल्मों में किया डेब्यू, 3 अलग-अलग लुक में आ रहे नजर

Sat, 26 May 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के रहने वाले सिमरजीत सिंह नागरा ने हाल ही में मलयालम फिल्मों में डेब्यू किया है। सिमरजीत सिंह ऐसे सिख एक्टर हैं जो फिल्मों में भी पगड़ी पहनते हैं। फिल्म 'कामारा संभावम' में उनके साथ एक्टर दिलीप, 'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्देशक रतीश अंबत हैं। 

विज्ञापन



मलयालम फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में सिमरजीत सिंह नागरा ने बताया कि फिल्म के लिए एक सिख एक्टर की डिमांड थी। निर्देशक रतीश अंबत चाहते थे कि सरदार का रोल एक असल सरदार ही करे। जिसके बाद फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर मुरली गोपी ने उन्हें ये कहानी सुनाई। 


सिमरजीत सिंह ने फिल्म में सतनाम सिंह का किरदार निभाया है। विश्व युद्ध 2 के दौरान उसकी जिंदगी में किस तरह के उतार चढ़ाव आते हैं फिल्म में ये दिखाया गया है। फिल्म में सिमरजीत सिंह 3 अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सिमरजीत ने बताया कि वो हमेशा से एक्टिंग और मॉडलिंग करना चाहते थे लेकिन उन्हें लगता है कि पढ़ाई काफी जरुरी होती है जिसकी वजह से एमबीए खत्म करने के बाद वो मुंबई एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए पहुंचे। फिलहाल सिमरजीत सिंह नागरा के पास एक और दक्षिण भारतीय फिल्म और एक पंजाबी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें