सलमान खान के दीवाने केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में हैं। और तो और ऐसे सितारे जिनकी दुनिया भर में तूती बोलती है भी सलमान के जादू से बच नहीं पाए हैं। ऐसे ही हॉलीवुड के एक नामी और बेहद लोकप्रिय हीरो ने सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
इस सितारे की चाहत है कि सल्लू उनके साथ एक एक्शन फिल्म में काम करें। इस बात से सलमान खान भी बेहद खुश हैं जिसके चलते उन्होंने ट्विटर पर हॉलीवुड के इस हीरो को फॉलो करने का आग्रह अपने प्रशंसकों से किया।
वैसे अगर ये दोनों हीरो एक साथ फिल्म में काम करने को तैयार हो गए और बात बन गई तो यह सचमुच बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही प्रशंसकों को मनोरंजन की ऐसी डोज मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।