फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: संगीता बिजलानी को छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देते थे सिकंदर, बोलीं- मेरे एक्स ने....

Wed, 01 Jan 2025 03:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रोमांस बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। हालांकि, इस रिश्ते में कुछ ऐसा है, जिसे संगीता बदलना चाहती हैं। इंडियन आइडल 15 के दौरान संगीता बिजलानी ने बताया कि सलमान खान उन्हें छोटे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं देते थे।
विज्ञापन
इंडियन आइडल 15 के दौरान संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeetabijlani9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीता बिलजानी ने एक बार इंडियन आइडल 15 के दौरान अपने और सलमान खान के रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने सिकंदर एक्टर का नाम नहीं लिया, लेकिन अभिनेता की मिमिक्री से सभी पहचान गए कि यह कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही हैं। उस दौरान संगीता ने खुलासा किया था कि सलमान उन्हें कभी भी छोटी ड्रेस पहनने की इजाजत नहीं देते थे।
विज्ञापन

संगीता को छोटी ड्रेस नहीं पहनने देते थे सलमान
इंडियन आइडल 15 के दौरान जब एक प्रतियोगी ने संगीता से पूछा कि क्या वह अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा, "जो थे ना (सलमान की नकल करते हुए) हमारे एक्स, मैं बहुत सीमित थी। मतलब कपड़े ये नहीं पहनना, इतने छोटे नहीं होने चाहिए। इतना लंबा होना चाहिए, वो गले में... मैं इस तरह की ड्रेस नहीं पहन सकती थी। शुरू में मैंने पहनी थी, लेकिन फिर मुझे पहनने की अनुमति नहीं दी गई। तब शर्मीली थी, अभी मैं ऐसी नहीं हूं। अभी पूरी बदल चुकी हूं। मुझे अब डर नहीं लगता, मैं तब बहुत संकोच करती थी।"

शो के दौरान संगीता ने सलमान का नाम नहीं लिया, उनकी नकल जरूर की
हालांकि संगीता ने इंडियन आइडल 15 के दौरान सलमान का नाम नहीं लिया, लेकिन संगीता ने जब अपने एक्स की नकल की तो वहां पर मौजूद सभी समझ गए थे कि वह सलमान खान की बात कर रही हैं। वहीं शो में मौजूद विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल, संगीता की इस बात पर हैरान हो गए। 
विज्ञापन

क्या हुआ था संगीता का सलमान से ब्रेकअप?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और संगीता का रिश्ता उनके करियर के शुरुआती दिनों से ही है। दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी और जल्द ही वे बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए। उनका रोमांस, जो लगभग एक दशक तक चला, सलमान के सबसे लंबे रिश्तों में से एक था। अलग होने के बावजूद, सलमान और संगीता ने सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक रिश्ता बनाए रखा। अपने ब्रेकअप के बाद संगीता आगे बढ़ गईं और 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हालांकि, इस जोड़े ने शादी के बाद 2019 में तलाक ले लिया। इन सालों में संगीता और सलमान एक-दूसरे के संपर्क में रहे, संगीता अक्सर सलमान के इवेंट और पार्टियों में जाती हैं, जिससे उनकी दोस्ती का पता चलता है।
Bigg Boss 18: ईशा सिंह की मां बेटी के अलावा इन सितारों को देखतीं हैं टॉप तीन में? बोलीं- बिग बॉस पक्षपात....
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें