फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: मुश्किल में फंस गए ‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगदास, सलमान के सामने आमिर खान ने पूछा बड़ा सवाल

Tue, 25 Mar 2025 02:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगदास से ऐसा सवाल पूछ रहे हैं, जिसका जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इस बातचीत के दौरान सलमान भी साथ नजर आ रहे हैं। आखिर आमिर खान ने ऐसा क्या सवाल पूछ लिया? 

विज्ञापन
आमिर खान, सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें आमिर खान और फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगदास नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने सलमान खान के सामने निर्देशक से एक बड़ा सवाल किया? जिसका जवाब देने में ए आर मुरुगदास झिझकते नजर आए। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

क्या था आमिर खान का बड़ा सवाल 

विज्ञापन

आमिर खान ने निर्देशक ए आर मुरुगदास से पूछा, ‘बताइए हम दोनों में से असल सिकंदर कौन है?’ यह सवाल सुनकर निर्देशक कुछ बोल ही नहीं पाए, वह कभी सलमान को देखते, तो कभी आमिर को। सलमान की नजर भी निर्देशक ए आर मुरुगदास पर थी, वह भी जानना चाहते थे कि उनका जवाब क्या होता है। इस वीडियो पर एक घंटे के भीतर ही 20 लाख से अधिक व्यूज और एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। यह वीडियो आमिर, सलमान और ए आर मुरुगदास ने फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के लिए तैयार किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।


फैंस ने भी दिए रिएक्शन 
सलमान और आमिर खान वाले इस वीडियो पर फैंस ने भी गजब के रिएक्शन दिए। एक यूजर लिखता है, ‘ गजनी वर्सेज सिकंदर।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘आमिर, सलमान और ए आर मुरुगदास को एक साथ काम करते हुए देखना है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आमिर खान आप सलमान खान के साथ कब फिल्म कर रहे हो।’ ऐसे ही कई और रिएक्शन भी सलमान और आमिर के फैंस ने इस पोस्ट पर किए हैं। 

ए आर मुरुगदास ने की दोनों एक्टर के साथ फिल्में 

विज्ञापन

सलमान की सिकंदर को निर्देशक ए आर मुरुगदास निर्देशित कर रहे हैं। वह आमिर खान के साथ भी फिल्म ‘गजनी (2008)’ कर चुके हैं। ए आर मुरुगदास अपनी फिल्मों में एक्शन, ड्रामा और कहानी को बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखाते हैं, उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें