फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

Tue, 11 Mar 2025 10:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Thama: सिकंदर के बाद रश्मिका मंदाना मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म थामा में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक अहम जानकारी शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।
 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना ने थामा की शूटिंग को लेकर दिया अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना आगमी फिल्म "थामा" में एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में वैम्पायर की कहानी दिखाई जाएगी। रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसने देखने और पढ़ने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रश्मिका मंदाना का पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म थामा को लेकर एक खास स्टोरी शेयर की है। उन्होंने एक लाल चांद की तस्वीर के साथ लिखा, "थामा की रातें ऐसी होंगी...खूनी रात लग रही है... थामा का 16वां दिन।" रश्मिका की इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों के बीच थामा को लेकर और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है। 

क्या है थामा
कथित तौर पर "थामा" मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पहली वैम्पायर वाली फिल्म है। "स्त्री 2" के आखिर में इसका जिक्र हुआ था, जिसमें वरुण धवन का किरदार भेड़िया के रूप में नजर आया था। थामा से आयुष्मान और रश्मिका मैडॉक से जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan Eid Releases: इस ईद का मजा होगा दोगुना, ओटीटी पर देखिए सलमान की दबंग-सुल्तान से लेकर कई फिल्में

फिल्म की शूटिंग
कथित तौर पर अभी तक थामा की शूटिंग दिल्ली में की जा चुकी है। निर्देशक दिवाली पर फिल्म को रिलीज करना का प्लान बना रहे हैं। अप्रैल के आखिर तक मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, मई तक टीम ऊटी के लिए रवाना हो जाएगी। वे नीलगिरी के जंगल में फिल्म थामा के कई हिस्सों की शूटिंग करेंगे और मई के आखिर तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे।

यह भी पढ़ें:
Chhaava Box Office Collection: 26वें दिन मंगलवार को छावा का कलेक्शन, रुकने का नाम नहीं ले रही विक्की की फिल्म
 
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
थामा' में एक प्रेम कहानी नजर आएगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक इतिहासकार की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इसकी कहानी फ्लैशबैक से भरपूर होगी, जो दर्शकों को विजयनगर में ले जाएंगी, जहां प्रेम कहानी शुरूआत होती है।' 'थामा' दिवाली 2025 पर रिलीज हो सकती है। दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने फिल्म की कहानी लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें