साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड का हाल ही में समापन हुआ है। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह खास मेहमान के रूप में शामिल हुए थे और हमेशा की तरह वह स्टेज पर अपने एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह खूब मस्ती के मूड में दिखे और पुष्पा का डायलॉग बोलकर अभिनेता ने सबका दिल जीत लिया।
रणवीर सिंह का स्वैग
साझा किए गए वीडियो में रणवीर सिंह को स्टेज पर व्हाइट कलर के सूट में देखा जा सकता है। इस दौरान वह अल्लू अर्जुन का डायलॉग 'झुकेगा नहीं' को उनके ही स्टाइल में तमिल भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं। रणवीर के ये डायलॉग बोलने के बाद अल्लू अर्जुन के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकता है।