फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द वन टीजर: सामने आया द वन का टीजर, अलग अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा; जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास

Tue, 25 Aug 2026 07:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Vvaan Teaser: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म 'द वन' टीजर रिलीज हो चुका है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 
विज्ञापन
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल फिल्म 'द वन' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 
विज्ञापन

द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
टीजर में क्या कुछ खास?
'द वन' के टीजर की शुरुआत एक जंगल से होती है, जहां काली शक्तियां होती हैं और उस जंगल में जाना भी वर्जित होता है। इस बीच कई रहस्यमयी चीजें भी देखने को मिलती हैं। इसके बाद टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आते हैं, जिनके पास कुछ शक्तियां होती हैं और वो उस जंगल में जाते हैं।

इसके साथ माता का भी स्वरूप देखने को मिलता है, जो कहीं न कहीं इस कहानी और काली शक्तियों से जुड़ी होती हैं। टीजर में काफी रहस्यमयी और सस्पेंसफुल सीन्स दिखाई देते हैं। इसके अलावा फिल्म में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलता है। हालांकि टीजर में कहानी पूरी तरह समझ नहीं आती है। 

द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
ये कलाकार भी आए नजर 
  • फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
  • टीजर में उनकी भी झलक देखने को मिलती है।
  • उनके अलावा टीजर में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनुप सोनी, श्वेता तिवारी की भी झलक देखने को मिलती है। 

द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
टीजर का दमदार डायलॉग
टीजर में सिद्धार्थ माता की बात करते हुए एक दमदार डायलॉग कहते नजर आते हैं। वो कहते हैं- 'हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी रक्षक है वो जिनकी शेर सवारी है।'
विज्ञापन

द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
कब रिलीज होगी फिल्म
  • फिल्म 'द वन' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
  • वहीं इसे शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
देखें टीजर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें