बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मरजावां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया, रितेश देशमुख, रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच मरजावां के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में सिद्धार्थ एक कार में डांस पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म के डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म मरजावां का निर्देशन मिलाप झावेरी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म है।
बीते दिनों मरजावां के कुछ एक्शन सीन फिल्माते हुए सिद्धार्थ के हाथ मेें चोट लगने की खबर भी सुनने को मिली थी। खबरों की मानें तो डायरेक्टर मिलाप चाहते थे कि उनकी पिछली रिलीज सत्यमेव जयते की तरह ही एक्शन सीन हों। सिद्धार्थ ने किसी स्टंटमैन की बजाय खुद ही ये सीन फिल्माने लगे हालांकि मिलाप ने उनसे कहा कि वो बॉडी डबल की मदद लें लेकिन सिद्धार्थ ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके चलते वह फिल्म के सेट पर घायल हो गए।